BIG NEWS : UAE में फंसे झारखण्ड के लोहरदगा के अमित, भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में झारखण्ड के निवासी अमित कुमार फंसे हुए हैं। वे झारखण्ड के लोहरदगा के रहने वाले हैं।

BIG NEWS : UAE में फंसे झारखण्ड के लोहरदगा के अमित, भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

Lohardaga : संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में झारखण्ड के निवासी अमित कुमार फंसे हुए हैं। वे झारखण्ड के लोहरदगा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनकी फ्लाइट की टिकट 28 फरवरी को अबूधाबी से कोलकाता के लिए थी लेकिन मिडिल-ईस्ट में बढ़े तनाव की वजह से उड़ानें रद्द हो गई है लिहाजा वे अबूधाबी में फंसे हुए हैं। 

फोन पर अमित कुमार ने किया संपर्क

अबूधाबी में फंसे अमित कुमार ने बताया है कि ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसके जवाब में यूएई ने अपने एयर स्पेस को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया है। दुबई और अबू धाबी के प्रमुख इंटरनेशन एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया गया है और यात्रियों को एयरलाइंस द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की सलाह दी जा रही है। फिलहाल वे होटल में ही समय बीता रहे हैं।  

अबूधाबी में फंसे लोहरदगा के अमित कुमार की माने तो वहां भय का काफी माहौल है। फ्लाइट्स बंद है लिहाजा सैकड़ों विदेशी नागरिक भी फंसे हुए हैं। यूएई में फंसे लोहरदगा के अमित कुमार ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।